17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालदुबई में आलीशान विला को ईडी ने किया अटैच

दुबई में आलीशान विला को ईडी ने किया अटैच

Published on

भोपाल।
भारतीय स्टेट बैंक से लिए गए करोड़ों रुपये के लोन का दुरुपयोग कर दुबई में आलीशान विला खरीदने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के कारोबारी परवेज़ अहमद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार परवेज़ अहमद ने SBI से लिए गए फंड को व्यवसाय में लगाने के बजाय दुबई में 51 करोड़ रुपये का लग्ज़री विला खरीदने में खर्च किया। ईडी ने इस विला को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अटैच कर लिया है।

बताया जा रहा है कि विला उनकी बेटी के नाम उपहार के रूप में दिया गया था। छापों में मिली करोड़ों की संपत्तियाँ भोपाल में ईडी की टीम ने परवेज़ अहमद और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी हाथ लगी। ईडी के अनुसार 300 करोड़ रुपये की संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आया 73 जगहों की संपत्तियों के दस्तावेज़ मिले कई फर्मों में अवैध निवेश के प्रमाण मिले ईडी ने बताया कि आरोपी ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन को विदेशों में ट्रांसफर किया और उसी का इस्तेमाल दुबई विला खरीदने में किया गया।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वर्षों से चल रहा था घोटाला रिपोर्ट के अनुसार परवेज़ अहमद पर पहले भी वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लग चुके हैं। SBI ने जब लोन की अदायगी पर सवाल उठाए, तब मामले की जांच शुरू हुई। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई तेज की।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...