11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालकैंसर अस्पताल भोपाल में मरीजों को कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण

कैंसर अस्पताल भोपाल में मरीजों को कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण

Published on

भोपाल।
अखिल भारतीय गोस्वामी सभा, दिल्ली की प्रदेश इकाई मध्यप्रदेश एवं महिला कार्यकारिणी भोपाल द्वारा बुधवार को कैंसर अस्पताल भोपाल में मरीजों के बीच सेवा कार्य करते हुए कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को कंबल, फल, स्नैक्स एवं आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में संगठन की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गोस्वामी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विपिन यति, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) श्रीमती कविता गोस्वामी, महिला प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती तुलसी गोस्वामी, श्रीमती मनीषा गोस्वामी, श्रीमती रजनी गोस्वामी, ज़िलाध्यक्ष भोपाल श्रीमती शोभा गोस्वामी, उषा गोस्वामी ज्योति पुरी ममता गोस्वामी, श्रीमती शालनी पूरी, स् कीर्ति पूरी, ज्योत्सना गोस्वामी, हिमाली गोस्वामी, अर्चना गोस्वामी श्रीमती स्वतंत्रता सहित कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

जिला भोपाल के युवा जिलाध्यक्ष एवं हिंदू परिषद समिति के सचिव  छोटे लाल गिरी भी इस सामाजिक पहल में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में समाज के अन्य वर्गों के भी सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मरीजों की मदद कर मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। गोस्वामी सभा के इस सेवा कार्य की अस्पताल प्रबंधन एवं मरीजों के परिजनों ने सराहना की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this