20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में...

सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष —रंजन कुमार—बीएचईएल हरिद्वार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

Published on

हरिद्वार।
बीएचईएल हरिद्वार में भारत रत्न व भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा और आदर के साथ मनाया गया। उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज के निर्माण को समर्पित कर दिया।

Read Also: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने उस समय की सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका मानना था कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त किए बिना एक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा एससी/एसटी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...