24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की इंजीनियरिंग के क्षेत्र में न केवल देश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर...

बीएचईएल की इंजीनियरिंग के क्षेत्र में न केवल देश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान —ईडी  — आईपीएस अधिकारियों ने किया औद्योगिक  दौरा, सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 77 आरआर के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने औद्योगिक इकाई का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन में “महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की औद्योगिक सुरक्षा” विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान आईपीएस अधिकारियों ने बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम), तथा  आरिफ अहमद सिद्धीकी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने युवा आईपीएस अधिकारियों को देश सेवा का मार्ग चुनने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में न केवल देश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से संस्थान की उपलब्ध तकनीक और अनुभव का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के लिए आवश्यक है कि वह लोगों से संवाद बनाए रखे, कड़ी मेहनत करे और ईमानदारी को सर्वोपरि रखे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संरचना को समझते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना ही सफलता का मार्ग है।

Read Also: सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मा.सं.) टीयू सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए बीएचईएल के औद्योगिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीएचईएल केवल एक कारखाना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और विशेषकर भोपाल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था है। वहीं, महाप्रबंधक (एसओएम) आरके अग्रवाल ने बीएचईएल भोपाल में निर्मित विभिन्न उत्पादों और सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इसके बाद वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (सीपीएक्स)  मोहित शाह द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...