23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयबीएचईएल में प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन के लिए संगोष्ठी का आयोजन

बीएचईएल में प्रभावी राजभाषा कार्यान्वयन के लिए संगोष्ठी का आयोजन

Published on

हरिद्वार ।
भारत सरकार की राजभाषा नीति के अधिक प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएचईएल, हरिद्वार में 48 विभागीय राजभाषा समितियों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सह सचिवों की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं सचिव, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नेतृत्व में राजभाषा नीति से संबंधित संवैधानिक उपबंधों, माननीय राष्ट्रपति के आदेशों, राजभाषा अधिनियम तथा वार्षिक कार्यक्रम आदि पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा भावी कार्ययोजना का निर्धारण किया गया।

संगोष्ठी में श्रीमती शशी सिंह, उप प्रबंधक (राजभाषा) तथा योगेंद्र प्रसाद, राजभाषा अधिकारी द्वारा विभागीय राजभाषा समिति के अध्यक्षों, सचिवों एवं सह सचिवों के उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ राजभाषा से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी के अंतिम चरण में आयोजित चर्चा सत्र के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनसे उपयोगी सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

Read Also: पीलिया (Jaundice) का सबसे बेस्ट इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया ‘इन पत्तियों’ का जूस है रामबाण, जड़ से खत्म होगी बीमारी!

उल्लेखनीय है कि राजभाषा कार्यान्वयन में अग्रणी बीएचईएल, हरिद्वार में हिंदी के प्रयोग, प्रचार एवं प्रसार हेतु निरंतर र्यशालाओं, कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे सभी स्तरों पर कर्मचारियों द्वारा स्वप्रेरणा से हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इस श्रृंखला की यह संगोष्ठी संस्थान के व्यावसायिक हितों के संवर्धन के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगोष्ठी में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...