27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालदिग्विजय बोले- बांग्लादेश में भारत की घटनाओं का रिएक्शन

दिग्विजय बोले- बांग्लादेश में भारत की घटनाओं का रिएक्शन

Published on

भोपाल ।
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई समुदाय के साथ हो रही हिंसा पर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा- बांग्लादेश में जो हालात बन रहे हैं, उसके पीछे वही कट्टरपंथी और धर्मांध ताकतें हैं, जो धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा- हमारे देश में जिस तरह अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कार्रवाई होती है, उसी का रिएक्शन बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। वहां हमारे हिंदू भाइयों और ईसाई समुदाय के साथ जो हो रहा है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कहा- बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस एक बड़े अर्थशास्त्री हैं और उनसे जिम्मेदार हस्तक्षेप की उम्मीद की जाती है। रामेश्वर बोले- वे आईएसआई एजेंट की तरह बात कर रहे दिग्विजय के इस बयान पर हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। रामेश्वर ने कहा- दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे हैं, इसके बावजूद वे आज तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे भारत के नागरिक हैं या फिर पाकिस्तानी।

Read Also: सूर्या के बाद कौन? टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान के लिए ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार, वर्ल्ड कप के बाद होगा…

वे आईएसआई के एजेंट की तरह बात कर रहे हैं। क्या दिग्विजय सिंह अलकायदा के एजेंट हैं या अंतरराष्ट्रीय आतंकियों ने उन्हें अपनी तरफ से प्रवक्ता बनने की सुपारी दे रखी है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके पीछे भारत में कौन सी ऐसी घटना है, जिसका रिएक्शन वहां दिख रहा है।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this