18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल बरखेड़ा रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा में जीवन और संस्कार का...

भेल बरखेड़ा रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा में जीवन और संस्कार का संदेश—अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य मनोज अवस्थी ने मौन, धर्म, माता-पिता और गुरु के महत्व पर जोर दिया

Published on

भेल भोपाल ।
बरखेड़ा रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी ने श्रद्धालुओं को जीवन और धर्म के महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मौन रहना चाहिए, क्योंकि मौन से जीवन में कलह नहीं होती। आचार्य जी ने बताया कि वर्तमान युग में मनुष्य माया में लिप्त हो गया है जिससे वह सच्चाई और धर्म से दूर हो रहा है। कथा में उन्होंने कपिलास्तधायी, अनुशुईया, सती, ध्रुव, भरत और प्रह्लाद जैसे पात्रों के चरित्रों के माध्यम से नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा दी। आचार्य जी ने विशेष रूप से कहा कि अनुशुईया चरित्र पतिव्रता नारी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को भी प्रभावित कर सकती है भारतीय नारी हमेशा पूज्यनीय रही है। सती चरित्र बेटी और पिता के प्रेम, कन्या भ्रूणहत्या का महापाप और माता-पिता का सम्मान अनिवार्य। ध्रुव चरित्र गुरु ही परमात्मा तक पहुँचाते हैं धर्म में दिखावा नहीं होना चाहिए।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

भरत और प्रह्लाद चरित्र माता-पिता की सेवा सर्वोपरि संस्कारी संतान पूरे परिवार को मुक्ति दिला सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवानदास  सबनानी विधायक उपस्थित रहे। आयोजनकर्ता संजय खंडेलवाल, भूपेंद्र महाराज, देवेन्द्र पतसारिया, राजेन्द्र अवस्थी, सुखेन्द्र मिश्र, श्रमश्री सेवा संस्था अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, और अनेक भक्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आचार्य जी के प्रेरक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में धर्म, संस्कार, माता-पिता और गुरु के प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...