18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर...

भोपाल में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर हुआ भव्य आयोजन

Published on

भेल भोपाल।
श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल मध्यप्रदेश के तत्वावधान में  गुरूवार को  बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय, भेल, भोपाल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री  श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रहीं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

इस अवसर पर अटल जी के जीवन पर आधारित प्रकाश डालो, राष्ट्र गढ़ो योजना की प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय के एक नवीन भवन में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व. डीबी जायसवाल के नाम पर कक्षा का नामकरण कर उसका लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात संस्था की ओर से वरिष्ठ समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल एवं अटल जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...