13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल प्रेस शॉप ने तय समय पर 32वें सेट की स्टेटर-रोटर पंचिंग...

बीएचईएल प्रेस शॉप ने तय समय पर 32वें सेट की स्टेटर-रोटर पंचिंग की आपूर्ति

Published on

भेल भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस शॉप में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एचईपी, भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में रिवरवोल्ट हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड परियोजना के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 3650 किलोवाट क्षमता के अंतिम 32वें सेट की स्टेटर एवं रोटर पंचिंग तय समय सीमा में प्रदाय की गई।

यह पंचिंग दलीप कुमार पाल, प्रबंधक द्वारा आनंद कुमार गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक (एलईएम, आईएमएम) को सौंपी गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल मशीन)  विकास खरे तथा महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री उपाध्याय ने प्रेस शॉप द्वारा उत्पाद समूह को निर्धारित समय में पंचिंग की आपूर्ति किए जाने की सराहना की तथा कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (प्रेस शॉप) महेंद्र कुमार सहारे, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (एलईएम) दुष्यंत सुभेदार, प्रबंधक (प्रेस शॉप-अनुरक्षण) सौरभ सक्सेना, मैनेजर (प्रेस शॉप)  संजय कुमार साहू, अभियंता (प्रेस शॉप) शकील अनवर सहित प्रेस शॉप एवं अनुरक्षण विभाग के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...