भोपाल
तिरूपति बालाजी मंदिर डी सेक्टर पिपलानी भेल भोपाल में मंगलवार को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जिसे बैकुंड एकादशी कहते है। इस दिन मुख्य गेट बंद रहता है और उत्तर द्वार खुला रहेगा। सुबह 6 बजे मंदिर के पट खुलेंगे 7 बजे तक तिरुप् पावै पाठ होगा और 8 बजे भगवान बालाजी का अभिषेक पंचामृत से होगा। मंदिर का पट सुबह 11 बजे तक रहेगा।
फिर शाम को 5 बजे पट खुलेंगे। शाम 6.30 बजे कुमकुम पूजा होगी। 7.30 बजे भगवान गुरुड़ जी पर विराजमान होकर उनकी यात्रा निकलेगी जिसे गुरुणोत्सव कहते है। ये महोत्सव हमेशा पौषण माह के शुल्क पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। जिसे धनुमास भी कहते हैं। 14 जनवरी 2026 को भगवान बालाजी और गोदा देवी का विवाह (कल्याण) उत्सव मनाया जाएगा।
