22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

Published on

भेल भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी) उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक स्ट्रक्चर्ड वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत महत्वपूर्ण सेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल एससी—एसटी हब (एनएसएसएच) के दिशा-निर्देशों एवं केंद्र सरकार की पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी ऑर्डर के तहत निर्धारित 4 प्रतिशत एससी—एसटी खरीद आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में आयोजित किया गया। इस सेशन की अध्यक्षता  विपुल अग्रवाल, जनरल मैनेजर (मटेरियल्स मैनेजमेंट) ने की। कार्यक्रम में श्रीमती ऋचा बाजपेयी, प्रमुख ,  दीपक कुमार, मैनेजर  एवं  सूरज कुमार, मैनेजर मौजूद रहे।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

कार्यक्रम में एनएसएसएचओ-आगरा, लखनऊ, पुणे, अन्य  एनएसएचएच डिवीजनों के प्रतिनिधियों एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े  एससी—एसटी उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर  एनएसएसएचओ-आगरा के प्रमुख पुष्पेंद्र सूर्यवंशी ने  भेल-भोपाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे दोहराए जाने योग्य मॉडल बताया, जिसमें क्षमता निर्माण और बाज़ार तक पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। भेल प्रबंधन ने संभावित एससी—एसटी वेंडरों को लक्षित वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सहयोग तथा कंप्लायंस से संबंधित कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया। यह सेशन  भेल और एनएसएसएच के निरंतर सहयोग को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य एक प्रतिस्पर्धी और समावेशी वेंडर इकोसिस्टम विकसित करना है।

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...