15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालकॉलेज के बाहर युवक पर छात्रों का हमला

कॉलेज के बाहर युवक पर छात्रों का हमला

Published on

भोपाल।
भोपाल के कोकता क्षेत्र स्थित बंसल कॉलेज के बाहर गुरुवार दोपहर एक युवक को कॉलेज के छात्रों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि युवक के पेट में चाकू से वार भी किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में छोड़कर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घायल युवक एक कॉलेज छात्रा पर जबरन साथ चलने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि युवती के इनकार करने पर उसने एसिड फेंकने की धमकी दी। युवती द्वारा शोर मचाने पर वहां मौजूद छात्रों ने युवक पर हमला कर दिया। मंडीदीप का रहने वाला है घायल युवक बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि घायल युवक की पहचान मंडीदीप निवासी लक्की अहिरवार के रूप में हुई है।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

वह बंसल कॉलेज की एक छात्रा से मिलने पहुंचा था और जबरन उसे साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। युवती के विरोध करने पर दोनों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसे देख अन्य छात्र भड़क गए और युवक की पिटाई कर दी। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो आया सामने घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक कॉलेज के बाहर सड़क किनारे तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...