15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालब्लैकमेलिंग से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

ब्लैकमेलिंग से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी ने हनीट्रैप और लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मंगलवार को जहर खा लिया था, जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सुल्तान खान (30) के रूप में हुई है, जो नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और थुआखेड़ा, कोलार में रहता था। परिजनों के अनुसार सुल्तान एक युवती के प्रेमजाल में फंस गया था, जिसने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये ऐंठे।

फर्जी टीआई बनकर दी जाती थी धमकी मृतक के भाई सलमान खान ने बताया कि युवती ने पहले भावनात्मक रिश्ता बनाकर सुल्तान का भरोसा जीता। इसके बाद वह चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे लगातार डराने-धमकाने लगी। आरोप है कि युवती और उसके साथियों ने निजी वीडियो वायरल करने और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए। गिरोह का एक सदस्य खुद को थाना प्रभारी बताकर कॉल करता था, जिससे सुल्तान और अधिक दबाव में आ गया।

READ ALSO: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

लगातार कॉल और मैसेज के जरिए गालियां दी जाती थीं और जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। युवती लगातार और रकम देने का दबाव बना रही थी। इलाज के दौरान भाई को बताई पूरी कहानी
भाई सलमान के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान सुल्तान ने पूरी आपबीती बताई थी। उसने कहा था कि वह अब तक करीब 15 लाख रुपये दे चुका है और उसके पास चैट व स्क्रीनशॉट के सबूत भी हैं। घटना से एक दिन पहले तक युवती लगातार उसे कॉल कर रही थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...