14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालबीसीए छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
भोपाल के वल्लभ नगर क्षेत्र में रहने वाले एक बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात छात्र का शव उसके कमरे में मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सुशील चौरसिया (23) पुत्र रामस्वरूप चौरसिया के रूप में हुई है। वह एक निजी कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय घर में था अकेला जानकारी के अनुसार सुशील के माता-पिता रातीबड़ क्षेत्र में नया मकान बनवा रहे हैं और बुधवार सुबह से वहीं गए हुए थे।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

उसके दोनों बड़े भाई भी अपने-अपने काम पर चले गए थे, जिससे सुशील घर में अकेला था। बुधवार को ही उसका जन्मदिन था और रात के समय दोस्तों द्वारा पार्टी की तैयारी की जा रही थी। मां को किया आखिरी फोन पुलिस के अनुसार आत्महत्या से पहले सुशील ने अपनी मां को फोन कर कहा कि “मैं बहुत दूर जा रहा हूं, अपना ध्यान रखना… मैं जान दे रहा हूं।” मां ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो सका। जब देर रात माता-पिता घर लौटे तो बेटे का शव फंदे पर लटका मिला।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this