भोपाल।
मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भाप्रसे अधिकारियों के तबादलों एवं नवीन पदस्थापन को लेकर आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना प्रदान की गई है। आदेश के तहत वर्ष 2014 बैच के भाप्रसे अधिकारीसाकेत मालवीय, जो वर्तमान में कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल में संचालक के पद पर पदस्थ थे, को कलेक्टर, जिला अशोकनगर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
वहीं, वर्ष 2014 बैच के भाप्रसे अधिकारी आदित्य सिंह, कलेक्टर, जिला अशोकनगर को संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। उनके पूर्व पद उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन को रिक्त घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2012 बैच के अधिकारी अजय कटेसरिया, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
