8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपाल घरेलू विवाद के चलते पेट में चाकू घोंपा

 घरेलू विवाद के चलते पेट में चाकू घोंपा

Published on

भोपाल।
हबीबगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने पत्नी के सामने उसके पति के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान राम बरखड़े (26) पिता मोतीलाल बरखड़े के रूप में हुई है, जो पीसी नगर बस्ती में रहता है। दंपती रेलवे पटरी किनारे कूड़ा बीनकर गुजर-बसर करते हैं। घटना सोमवार रात करीब ढाई बजे की है, जब राम बरखड़े रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे कूड़ा बीनकर घर लौट रहा था।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

इसी दौरान ईश्वर नगर निवासी आरोपी रोहित राजपूत वहां पहुंचा और राम बरखड़े की पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर राम बरखड़े के पेट में वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में राम बरखड़े किसी तरह हबीबगंज थाने पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...