6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालकविताओं के रंग में रंगा बाबूलाल गौर महाविद्यालय, वासंती काव्य गोष्ठी आयोजित

कविताओं के रंग में रंगा बाबूलाल गौर महाविद्यालय, वासंती काव्य गोष्ठी आयोजित

Published on

भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल में हिंदी विभाग के तत्वावधान में वासंती काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक चेतना का विकास करना तथा वसंत ऋतु की सांस्कृतिक, भावनात्मक और रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा वसंत ऋतु पर आधारित कविताओं का सस्वर पाठ किया गया।

काव्य प्रस्तुतियों में प्रकृति की सौंदर्य छटा, नवजीवन का उल्लास, प्रेम, आशा और सामाजिक संवेदनाओं का सुंदर समावेश देखने को मिला।काव्य गोष्ठी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। प्राध्यापकों ने भी अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ भाषा के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता को भी विकसित करते हैं। हिंदी साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और युवाओं को इससे जुड़ना चाहिए।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा हिंदी विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के साहित्यिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया गया। वासंती काव्य गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...