11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालबीएचईएल टीआरएम डिवीजन के कर्मचारी अनिल दुबे सेवानिवृत्त, विधायक विश्वास सारंग ने...

बीएचईएल टीआरएम डिवीजन के कर्मचारी अनिल दुबे सेवानिवृत्त, विधायक विश्वास सारंग ने दी शुभकामनाएं

Published on

भोपाल ।
बीएचईएल टीआरएम डिवीजन में कार्यरत अनिल दुबे  की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर श्री हरि मैरिज गार्डन, अशोका गार्डन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल विधायक विश्वास सारंग ने उपस्थित होकर श्री दुबे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं सैकड़ों कर्मचारियों ने श्री दुबे को भावभीनी विदाई दी। विभागीय अधिकारियों ने उनके कार्यकाल एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री दुबे साफ-सुथरे कार्यशैली, अनुशासन एवं ऊर्जा के साथ निरंतर कर्मभाव से कार्य करने वाले टीआरएम भेल परिवार के वरिष्ठ एवं अभिन्न सदस्य रहे हैं।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

उन्होंने उन्हें बरगद के समान मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी सौम्य, शांत एवं धैर्यपूर्ण कार्यपद्धति सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि श्री दुबे न केवल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहे, बल्कि सहकर्मियों के मार्गदर्शन एवं नए कार्यों के सफल क्रियान्वयन में भी सदैव तत्पर रहे। उनकी कार्यशैली से सभी को कार्य के साथ अन्य दायित्वों को धैर्यपूर्वक पूर्ण करने की सीख मिली।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...