6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालएम्स में मंगलसूत्र लूटकर भागा बदमाश

एम्स में मंगलसूत्र लूटकर भागा बदमाश

Published on

भोपाल ।
एम्स भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार शाम स्त्री रोग विभाग की महिला अटेंडर से लिफ्ट के अंदर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। आरोपी युवक बातचीत का बहाना बनाकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। पीड़िता वर्षा सोनी स्त्री रोग विभाग में अटेंडर हैं। ड्यूटी के दौरान वह ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट से अकेली आ रही थीं। इसी दौरान मास्क और टोपी पहने एक युवक लिफ्ट में घुसा और नेत्र रोग विभाग के बारे में पूछने लगा।

Read Also: खौफनाक हादसा: प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में पसरा मातम!

जैसे ही लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची, युवक पहले बाहर निकला और अचानक वापस लौटकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और सीढ़ियों से नीचे की ओर भाग निकला। आरोपी मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया, जबकि मोतियों की माला टूटकर लिफ्ट में गिर गई। वारदात के वक्त लिफ्ट एरिया में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। 20 मिनट तक रोती बैठी रही पीड़िता : घटना के बाद पीड़िता करीब 10 मिनट तक लिफ्ट के पास बैठकर रोती रही। बाद में राउंड पर आए सुरक्षा गार्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। महिला ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...