भोपाल
राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक क्लब में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या बेहद बेरहमी से सिर कुचलकर की गई है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहाँ जंगल में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए सिर कुचला गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है।
हत्यारों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से युवक के सिर को बुरी तरह कुचल दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुलिए के आधार पर शिनाख्त की कोशिश पुलिस ने मृतक का हुलिया जारी किया है ताकि उसकी पहचान की जा सके रंग: सांवला, पहनावा: नीले-सफेद चेक की शर्ट, ऊपर से ‘गुच्ची’ ब्रांड की जैकेट और नेवी ब्लू रंग की पैंट।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस अज्ञात आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, भोपाल और आसपास के जिलों के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक की जा रही है और मृतक की फोटो पहचान के लिए भेजी गई है।
Read Also :- नेत्रहीन बच्चों ने किया सुंदरकांड का पाठ भावपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम
