भोपाल
स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने डॉ. व प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.अभिजीत देशमुख के पिता श्री शरद देशमुख का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे मिलनसार स्वभाव और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे।
उनके सुपुत्र डॉ. अभिजीत देशमुख ने बताया कि उनके पिता का चेहरा हमेशा हँसता-मुस्कराता और दूसरों को ढाढ़स बँधाने वाला रहता था। उन्होंने अपने जीवन में स्नेह, संस्कार और अपनत्व की जो पूँजी कमाई, वह परिवार और समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगी। स्वर्गीय श्री शरद देशमुख जी का अंतिम संस्कार शुजालपुर में किया गया ।
Read Also :- मनचले को भारी पड़ी छेड़छाड़: छात्रा ने मिलने बुलाया, भाई-भाभी ने बीच सड़क पर सिखाया सबक
