24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeहेल्थहोली पर घर जाना हुआ दूभर: बस ऑपरेटरों की मनमानी, 4 गुना...

होली पर घर जाना हुआ दूभर: बस ऑपरेटरों की मनमानी, 4 गुना तक वसूला जा रहा किराया

Published on

भोपाल

भोपाल। होली के पावन पर्व पर अपनों के बीच पहुँचने की जद्दोजहद कर रहे यात्रियों की मजबूरी का निजी बस ऑपरेटर जमकर फायदा उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में त्योहार के चलते यात्रियों की भारी भीड़ का लाभ उठाते हुए बस संचालकों ने किराये में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर दी है। ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर नजर डालें तो भोपाल से विभिन्न शहरों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले चार से पांच गुना तक बढ़ गया है। आसमान छूता किराया: एक नजर में त्योहार के सीजन में यात्रियों की जेब पर किस तरह डाका डाला जा रहा है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है: भोपाल से लखनऊ: ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर किराया 8,899 रुपये तक पहुँच गया है।

भोपाल से सतना: सामान्य दिनों में 1,000 से 1,200 रुपये रहने वाला किराया रेड बस  जैसे ऐप्स पर 4,500 रुपये दिखाया जा रहा है। भोपाल से रीवा: सुनील टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा अधिकतम 6,000 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। वहीं, अंजुमन ट्रैवल्स 5,000 रुपये और देव हाई स्पीड ट्रैवल्स 4,500 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी हैरानी की बात यह है कि बस ऑपरेटरों की यह मनमानी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बावजूद जारी है। मुख्यमंत्री ने महज एक दिन पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए थे कि त्योहार के दौरान यात्रियों से अवैध वसूली रोकी जाए और ओवररेटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद धरातल पर ऑपरेटर बेखौफ होकर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

Read Also :- भीकम बनें उपाध्यक्ष,भाजपा जिला भोपाल पदाधिकारियों की घोषणा

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...