13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही...

बीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति — ईडी

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में 04 से 17 मार्च तक चलने वाले ’55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ एवं पखवाड़े का गरिमामयी शुभारंभ किया गया। इस वर्ष की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” के साथ कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अभियान की शुरुआत की। सुरक्षा ही सर्वोपरि: कार्यपालक निदेशक का संबोधन मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “सुरक्षा-शपथ” दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति है।

उन्होंने लाइन मैनेजरों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य शुरू करने से पहले कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के साथ ‘सेफ़्टी पेप टॉक’ अनिवार्य रूप से की जाए। लापरवाही पर होगी तुरंत कार्रवाई श्री उपाध्याय ने सुरक्षा मानकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एचएसई विभाग को निर्देशित किया कि “ऊंचाई पर कार्य” और “मटेरियल हैंडलिंग” जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने आपातकालीन वाहनों के लिए शॉप-फ्लोर के ‘मेन गैंग-वे’ को हमेशा खाली रखने पर भी जोर दिया। शॉप-फ्लोर तक पहुँचा सुरक्षा का संदेश इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) और कार्यपालक निदेशक द्वारा विशेष “सुरक्षा संदेश” जारी किए गए।

मुख्यालय के साथ-साथ बीएचईएल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में विभाग प्रमुखों द्वारा शॉप-फ्लोर पर कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, ताकि संदेश जमीनी स्तर तक पहुँचे। पखवाड़े भर चलेंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान पूरे कारखाने में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें शामिल हैं: सुरक्षा वार्ता और सेफ़्टी वॉक, सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा संबंधी फ्लैक्स और पोस्टर,अग्निशमन प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल,सुरक्षा निरीक्षण एवं तकनीकी प्रशिक्षण सत्र इस कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Also :- भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...