22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालपटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव;...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

Published on

भोपाल

राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मण बंशकार, निवासी आदमपुर छावनी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले घर में अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए लक्ष्मी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान उसके सिर में क्लॉटिंग की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को सामान्य समस्या होने के बावजूद अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर लिया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी और अंतिम समय में किसी को भी मरीज से मिलने नहीं दिया गया। जब परिजनों ने डॉक्टर से मिलने की मांग की तो अस्पताल स्टाफ ने इंकार कर दिया, जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र के कान में चोट आई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी को भी मामूली चोट लगी। भीड़ ने गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर की सरकारी बोलेरो सहित अन्य पुलिस वाहनों के कांच भी फोड़ दिए। बताया जा रहा है कि पथराव तीन दिशाओं से किया गया, जिसमें करीब 50 से अधिक लोग शामिल थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। घटना के बाद आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Read Also :- भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...