6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeहेल्थरातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

Published on

भोपाल

रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी ने घर से महज 200 मीटर दूर एक खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर रहस्य बना हुआ है। परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी खुशी पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खुशी पारदी (16) पुत्री बादल सिंह के रूप में हुई है। खुशी कक्षा आठवीं तक पढ़ी थी और फिलहाल घर पर ही रहती थी। शुक्रवार सुबह वह अचानक परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी।

जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो तलाश शुरू की गई। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में उसका शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मौके पर बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट या ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह पता चल सके कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। सभी एंगल से जांच जारी परिजनों ने पुलिस को दिए शुरुआती बयानों में किसी भी प्रकार के तनाव या विवाद की बात से इनकार किया है। रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक, मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस किशोरी के मोबाइल और सहेलियों से भी पूछताछ कर सकती है ताकि खुदकुशी की गुत्थी सुलझाई जा सके।

Read Also :- खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल छोला थाना क्षेत्र की नव जीवन कॉलोनी में उस वक्त मातम पसर गया, जब...

More like this