भोपाल
राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। गनीमत रही कि बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
खेल रही बच्ची को बनाया निशाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली मासूम छात्रा शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी धर्मेंद्र (41) वहां पहुंचा। उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। घर का दरवाजा बंद कर आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम किया। ग्रामीणों ने दिखाई मुस्तैदी दरवाजा बंद होने के बाद अंदर से बच्ची के रोने और चीखने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत सक्रिय हुए और धर्मेंद्र के घर में दाखिल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया।
Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस
