15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालभोपाल में दिखेगा इंदौर की 'गेर' जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के...

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

Published on

भोपाल

राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। सुभाष चौक से शुरू हुए निरीक्षण में श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन, नगर निगम, एमपीईबी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने चल समारोह के पारंपरिक मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, बिजली, सफाई और यातायात व्यवस्था सहित अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस वर्ष रंगपंचमी का चल समारोह इंदौर की तर्ज पर पारंपरिक ‘गेर’ के रूप में निकाला जाएगा।

इसके लिए पूरे मार्ग पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर बिजली लाइनों, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। आयोजन के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है। तिवारी ने बताया कि रंगपंचमी का यह आयोजन राजधानी की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहती है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...