15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeजनसम्पर्कबावड़िया कला अंडरब्रिज से कोलार-सलैया का सफर होगा आसान: कृष्णा गौर —...

बावड़िया कला अंडरब्रिज से कोलार-सलैया का सफर होगा आसान: कृष्णा गौर — 5 लाख लोगों को राहत, निरीक्षण में दिए जल्द पूरा करने के निर्देश

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को बावड़िया कला रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होशंगाबाद रोड की ओर जाम की स्थिति से बचने के लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाए जाएं। अंडरब्रिज शुरू होने से नर्मदापुरम रोड, बावड़िया कला, सलैया और कोलार क्षेत्र के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि होशंगाबाद रोड की तरफ जाते समय जाम ना लगे, इसके लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाया जाए। ‌ उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखें की बारिश में अंडरब्रिज में पानी ना भरे और शीघ्र ही शेड  का निर्माण भी कराए। भोपाल  के रहवासियों के लिए यह अंडरब्रिज एक बड़ी सौगात है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बावड़ियां कला ओवरब्रिज से लगभग 20000 वाहन प्रतिदिन निकलते हैं, ऐसे में पूरा ट्रैफिक ओवरब्रिज से जा रहा था, लेकिन अब अंडरब्रिज बनने से पल्लवी नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को काफी सहूलियत होगी। इस अंडर ब्रिज के बनने से अब कोलार रोड और नर्मदापुरम की कनेक्टिविटी बेहतर होने से लगभग 5 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।

Read Also :- भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...