21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिराजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

Published on

भोपाल

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई। आग एक तीन मंजिला मकान की छत पर लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तेल के टिनों के कारण फैली आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बड़ी मात्रा में तेल के टिन रखे हुए थे। अचानक लगी आग ने जब इन टिनों को अपनी चपेट में लिया, तो लपटें 10 फीट ऊपर तक उठने लगीं। तेल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में काला धुआं छा गया।

धुएं का गुबार इतना बड़ा था कि वह करीब 10 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था। इलाके में मचा हड़कंप
आग की भीषणता को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। उल्लेखनीय है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर मीट की दुकान संचालित है। घटना की जानकारी मिलते ही ऐशबाग पुलिस भी बल के साथ मौके पर तैनात हो गई।

संकरे रास्तों ने बढ़ाई चुनौती फायर ब्रिगेड की टीम को राहत कार्य के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाग उमराव दूल्हा और ऐशबाग क्षेत्र के रास्ते अत्यधिक संकरे होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा। हालांकि, देरी के बावजूद दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को और अधिक फैलने से रोक लिया।

Read Also :- वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...