15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालकोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली,...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Published on

भोपाल

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। होली के दिन हुई थी लापता एसआई मोना जादोन के अनुसार, कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली पीड़िता की दोस्ती करीब छह महीने पहले आरोपी करण से हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। होली के दिन छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

ललिता नगर में मिली छात्रा लापता होने के दूसरे दिन परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा ललिता नगर इलाके में करण के साथ मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां छात्रा मिल गई। घर वापस आने पर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी करण ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस की कार्रवाई घटना का खुलासा होने के बाद रविवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कोलार थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...