14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालमाइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Published on

भोपाल

आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई शहरों में छापेमारी की। विभाग की टीमों ने भोपाल सहित दिल्ली, कानपुर और छतरपुर में कारोबारी के दफ्तरों, आवास और संबंधित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की कई टीमें सुबह से ही इन स्थानों पर पहुंच गई थीं। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी खंगाला। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग कारोबार से जुड़े लेन-देन, टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की जांच के तहत की जा रही है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संबंधित परिसरों से खातों की फाइलें, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

आयकर विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि माइनिंग कारोबार से जुड़े लेन-देन में कहीं अघोषित आय या बेनामी निवेश तो नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि भोपाल और छतरपुर में माइनिंग कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है, जबकि दिल्ली और कानपुर में भी कारोबारी से जुड़े नेटवर्क के ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्थानों पर दस्तावेजों की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस कार्रवाई में अघोषित संपत्ति या टैक्स चोरी से जुड़ा कोई मामला सामने आता है या नहीं।

Read Also :- मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृ

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...