24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeजनसम्पर्ककमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on

भोपाल

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी को फोन कर आखिरी संदेश दिया था। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पत्नी के मायके जाते ही उठाया कदम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश खातेकर (24), पिता देवीदास खातेकर, आईआईएफएम  के पास मांडवा बस्ती में रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। मंगलवार देर रात राकेश ने अपनी पत्नी को फोन लगाया और कहा, “मैं जा रहा हूँ… अब सब खत्म है।” परिजनों के पहुँचने से पहले हो चुकी थी देर पति की यह बात सुनकर घबराई पत्नी ने तत्काल अन्य परिजनों को सूचना दी।

परिजन आनन-फानन में जब राकेश के घर पहुँचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह अंदर प्रवेश करने पर देखा कि राकेश फांसी के फंदे पर झूल चुका था। जांच में जुटी पुलिस कमला नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही पत्नी को फोन पर मौत का कारण बताया गया। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं (एंगल) से की जा रही है।

Read also :- बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...