17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

Published on

भोपाल

बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला। नए लेबर कोड और अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में देशभर में प्रचार कर रहा किसानों और मजदूरों का विशेष जत्था जब भोपाल पहुँचा, तो सीटू  कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों और पोस्टरों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यह प्रचार वाहन 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने के लिए निकला है। नुक्कड़ नाटक ने दिखाई मजदूरों की पीड़ा प्रचार वाहन के साथ आए पुषण भट्टाचार्य और शर्मा जी की उपस्थिति में गेट नंबर 5 पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह दर्शाया कि नए श्रम कानून (लेबर कोड) लागू होने से मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा और उनकी कार्य स्थितियों पर इसके क्या दुष्परिणाम पड़ेंगे। नाटक में ट्रम्प प्रशासन और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को मजदूर-किसान विरोधी बताते हुए उनसे होने वाले संभावित नुकसानों पर भी तीखा प्रहार किया गया। 24 मार्च की दिल्ली रैली के लिए हुंकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों से श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। गुप्ता ने बीएचईएल के स्थायी और ठेका श्रमिकों से अपील की कि वे अपने हक की लड़ाई के लिए 24 मार्च को बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करें।

Read Also :- BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...