18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिनिगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों...

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

Published on

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने के मामले को लेकर कार्रवाई, करीब आठ घंटे टीम रही मौजूद दो दिन पहले निगम की कम्प्यूटर शाखा में हुई कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने की है हार्ड डिस्क जब्त सेंट्रल वार्कशाप में निगम के वाहनों के मेंटेनेंस व मैकेनिकल से जुडे होते हैं काम लोकायुक्त ने की थी निगम के अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर पर एफआईआर, दूसरे दिन निगम ने भी वित्त एवं लेखा विभाग से हटा दिया

नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा में शुक्रवार को लोकायुक्त की कार्रवाई के तीसरे दिन रविवार को लोकायुक्त की टीम ने निगम के सेंट्रल वर्कशाप में छापा मारा। यह मामला निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने से जुडा है। लोकायुक्त की टीम सुबह 9 बजे सेंट्रल वर्कशाप पहुंची और परिसर को अपने कब्जे में लिया। वर्कशाप के मेन गेट को बंद कर दिया गया और पहरा लगा दिया गया। टीम ने करीब आठ घंटे वर्कशाप में दस्तावेजों की बारीकी से जांच और मौजूद कर्मचारियों से गहन पूछताछ की है।

शुक्रवार को बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करने के बाद रविवार को सेंट्रल वर्कशाप पहुंची। टीम के पहुंचने की भनक लगने पर हडकंप मच गया और लोगों के प्रवेश व वाहनों की आवाजाही रोक दी गईं। उल्लेखनीय है​ कि शुक्रवार को लोकायुक्त ने नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि शनिवार को निगम आयुक्त ने गुणवंत सेवतकर को वित्त एवं लेखा विभाग से हटाने के आदेश जारी कर दिए थे।

Read Also :- भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...