18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालनापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी, जांच में सूचना...

नापतौल विभाग को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी, जांच में सूचना फर्जी निकली

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में धमकी भरे ई-मेल मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल मिलने के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तत्काल कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली, जिसमें दावा किया गया था कि नापतौल विभाग के कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रखे गए हैं और दोपहर 1 बजे वे फट जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने कार्यालय के अंदर और आसपास के क्षेत्र में गहन सर्चिंग की, लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार का संदिग्ध सिलेंडर या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच के दौरान यह धमकी फर्जी पाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए थे। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच कर रही है और साइबर टीम की मदद से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...