13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeजनसम्पर्कफरार वारंटी की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम, पुलिस...

फरार वारंटी की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम, पुलिस ने की आमजन से अपील

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की सूचना देने या उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार नवाब सेंटिंग वाला पिता सैयद साजिद अली (उम्र करीब 58 वर्ष) मूल रूप से बाग फरहत अफजा, थाना ऐशबाग का निवासी है और वर्तमान में गैस राहत कॉलोनी, थाना निशातपुरा क्षेत्र में रहता था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है, जिसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया है।

थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को नगर पुलिस अधीक्षक, जोन-1 की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। संबंधित जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल या थाना स्टेशन बजरिया में दी जा सकती है।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this