18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये निकालने के मामले में लोकायुक्त की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के सर्वर रूम से हार्ड डिस्क जब्त की है, जिसका परीक्षण कराया जाएगा। जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि फर्जी बिलिंग के इस पूरे खेल में अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए डाटा के विश्लेषण के आधार पर अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शिकायतकर्ता ने गुणवंत सेवतकर के खिलाफ नामजद शिकायत की थी, इसलिए प्राथमिकी में उन्हें आरोपी बनाया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है और जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में नगर निगम की सेंट्रल वर्कशॉप से भी बड़े पैमाने पर फर्जी बिल पास कराने के साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद रविवार सुबह माता मंदिर के पास स्थित सेंट्रल वर्कशॉप कार्यालय में नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। यहां के जिम्मेदार अधिकारियों को भी लोकायुक्त द्वारा नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम के डाटा सेंटर सहित कई शाखाओं में छापेमारी कर पिछले करीब 10 वर्षों का रिकॉर्ड और सर्वर डाटा जब्त किया है। नगर निगम में फर्जी भुगतान की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर 9 मार्च को अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई की गई। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक शिकायत में आरोप है कि सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल तैयार किए गए और बिना काम कराए ही परिचितों व रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...