15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Published on

भोपाल

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों और राज्य की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत चल रही गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुलाकात के बाद संसद भवन परिसर में मध्यप्रदेश के सांसद शंकर लालवानी (इंदौर), राहुल सिंह लोधी (दमोह), आशीष दुबे (जबलपुर) और डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) के साथ मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए चार वर्ग—किसान, महिला, गरीब और युवा—के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके लिए कृषि, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी सहित करीब 16 विभागों को जोड़कर योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया है और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Read Also :- भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this