13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

Published on

भोपाल

भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” की प्रेरणादायी थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से 17 मार्च तक चलने वाले सुरक्षा पखवाड़े का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कारखाने के प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः जागृत करना है। इस दौरान पूरे कारखाना परिसर में सुरक्षा संबंधी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

सुरक्षा पखवाड़े की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कारखाने के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा फ्लेक्स और बैनर प्रदर्शित किए गए हैं, वहीं सभी प्रवेश द्वारों पर लगातार सुरक्षा उद्घोषणाएं की जा रही हैं। श्री उपाध्याय के निर्देशन में सुरक्षा के प्रति सजग रहने वाले श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही तत्काल प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ और फायर फाइटिंग डेमो के माध्यम से आपदा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

Read Also: T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

“इलाज से बेहतर रोकथाम है” के सिद्धांत पर चलते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अंतर्गत 60 सेफ्टी स्टेवर्ट, 40 ठेका कर्मचारी, 40 क्रेन ऑपरेटर, 30 कैंटीन कर्मी सहित ऊंचाई पर कार्य करने वाले श्रमिकों और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑफिसर्स को संबंधित विषयों पर गहन क्लासरूम प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में आयोजित ये सभी कार्यक्रम संस्थान में एक सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this