15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालपत्रिका कर्मचारियों की रचनात्मकता व सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को...

पत्रिका कर्मचारियों की रचनात्मकता व सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर होगी साबित — टीयू सिंह — बीएचईएल में हिंदी ई-पत्रिका “उद्भव” के चतुर्थ अंक का विमोचन

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र  द्वारा अपनी वार्षिक हिंदी ई-पत्रिका “उद्भव” के चतुर्थ अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस विशेष अंक का अनावरण मुख्य अतिथि टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विमोचन कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने पत्रिका के सफल प्रकाशन पर पूरी टीम को बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपने संबोधन में उन्होंने राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उद्भव” जैसी पत्रिकाएं कर्मचारियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होती हैं। उन्होंने हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभाग को उचित मार्गदर्शन दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

इस गरिमामयी अवसर पर श्री आरिफ अहमद सिद्दीकी (अपर महाप्रबंधक, , श्रीमती पूनम साहू (प्रबंधक, राजभाषा), श्रीमती कीर्ति सिंह (प्रबंधक),  संजय कुमार शर्मा सहित पत्रिका के संपादक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। पत्रिका के इस अंक में संस्थान की गतिविधियों के साथ-साथ कर्मचारियों की साहित्यिक रचनाओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

Read Also :- महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this