16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालमहिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

Published on

भोपाल

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक निजी एजेंसी में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी (गार्ड) के साथ उसके ही समधी द्वारा पिछले 8 महीनों से दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी न केवल महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था, बल्कि उसे अपनी ही सुरक्षा एजेंसी के संचालक पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर मोटी रकम वसूलने के लिए ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय पीड़िता का पति वर्तमान में अपहरण के एक मामले में जेल में बंद है। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी (जो पीड़िता की बहू का पिता है) ने महिला को शादी का झांसा दिया और हमदर्दी जताकर मेल-जोल बढ़ाया।

आरोपी ने महिला से कहा कि उसका पति अब जेल से बाहर नहीं आएगा, इसलिए वह उससे शादी कर ले। इसी दौरान उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी समधी लगातार उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपनी सुरक्षा एजेंसी के संचालक से विवाद करे। वह चाहता था कि महिला संचालक पर ‘एट्रोसिटी एक्ट’ और दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराए ताकि उनसे बड़ी रकम वसूली जा सके। जब महिला ने इस साजिश में शामिल होने से इनकार किया, तो आरोपी उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकियां देने लगा।

Read Also: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

आरोपी की प्रताड़ना और आपराधिक इरादों से तंग आकर पीड़िता ने अंततः मिसरोद थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...