19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालएलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

Published on

भोपाल

राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध गैस कारोबार पर शिकंजा कसा। शहर के अलग-अलग इलाकों में की गई छापामार कार्रवाई में कुल 36 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध रीफिलिंग जैसे गंभीर मामलों का खुलासा हुआ।
फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में न्यू मार्केट और जहांगीराबाद क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, गैस एजेंसियों और संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने भदभदा रोड स्थित आरके गैस एजेंसी में शिकायत के आधार पर पहुंचकर स्टॉक का मिलान किया और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई।

जहांगीराबाद में सामने आई गंभीर अनियमितताएं कार्रवाई के दौरान शब्बन चौराहा स्थित जमील टी स्टॉल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। मौके से एक घरेलू सिलेंडर जब्त कर संचालक नवेद अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी क्षेत्र में मुस्कान इलेक्ट्रिकल नामक प्रतिष्ठान पर छापेमारी के दौरान घरेलू सिलेंडरों से अन्य सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने का काम चल रहा था। यहां से 3 घरेलू, 1 कमर्शियल और 1 छोटा लोकल सिलेंडर बरामद किया गया। यह गतिविधि न केवल गैरकानूनी है, बल्कि गंभीर हादसे का कारण भी बन सकती थी।

Read Also: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

डिलीवरी वाहन से 30 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

शब्बन चौराहा क्षेत्र में खड़े एक गैस डिलीवरी वाहन की जांच में 30 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर मिले। वाहन चालक जुबैर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते वाहन सहित सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए। 9 दिन से ठप सप्लाई, बढ़ी गड़बड़ी की आशंका जानकारी के अनुसार, शहर में पिछले 9 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित है। इसी के चलते कई होटल और छोटे व्यवसाय घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग करने लगे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन सख्त, जारी रहेगा अभियान खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस भंडारण, रीफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...