19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालकटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

Published on

भोपाल

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक रजाई-गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब 20 फीट ऊपर तक उठती देखी गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ियाँ करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुँचीं। इस देरी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

Read Also: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुँच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची, तो कर्मचारियों ने गाड़ी में तकनीकी खराबी होने की बात कही। काफी मशक्कत और संसाधनों के इंतजाम के बाद गाड़ी ठीक की गई और फिर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के समीप स्थित इस दुकान में लगी आग पर अंततः काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान का सारा कीमती सामान राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...