19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालनवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

Published on

भोपाल

भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक ही दिन में 622 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं, जिससे पंजीयन विभाग को करीब 7 करोड़ रुपए की आय हुई। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन में जमीनों की कीमतों में 5 से 180 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी है। ऐसे में 1 अप्रैल से प्लॉट और मकान खरीदना महंगा होने की आशंका के चलते मार्च महीने में बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय पहुंच रहे हैं।

नवरात्र के शुभ मुहूर्त का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में खरीदारों ने पहले ही दिन रजिस्ट्रियां कराईं। यही वजह रही कि पंजीयन कार्यालयों में दिनभर भीड़ बनी रही और रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं। दूसरे दिन भी रही भीड़ नवरात्र के दूसरे दिन भी सुबह से ही रजिस्ट्रियां कराने वालों की भीड़ पंजीयन कार्यालयों में देखने को मिली। अधिकारियों का अनुमान है कि देर शाम तक रजिस्ट्रियों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच सकता है। वीकेंड पर भी होगी रजिस्ट्रियां पंजीयन अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी रजिस्ट्रियां की जाएंगी।

Read Also: भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रॉपर्टी खरीदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बढ़ती कीमतों से पहले खरीदारों की जल्दबाजी कलेक्टर गाइडलाइन में संभावित बढ़ोतरी के चलते लोग जल्द से जल्द प्रॉपर्टी खरीदने में जुटे हैं। यही कारण है कि पंजीयन कार्यालयों में भारी भीड़ देखी जा रही है और सर्विस प्रोवाइडर्स भी एडवांस में स्लॉट बुक कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...