9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालआकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

Published on

भोपाल

राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते हुए रविवार, 22 मार्च को विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के करकमलों से आकृति रिट्रीट मंदिर परिसर में यह आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड 52 की पार्षद श्रीमती शीला रामबाबू पाटीदार सहित वार्ड 53 एवं 54 के पार्षद और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण को मिली प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बताया कि कॉलोनी के विकास हेतु वर्तमान में 28 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण तथा 3.50 लाख रुपए की लागत से मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक एवं बैंच लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसका निर्माण तत्काल शुरू हो रहा है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी की शेष 200 मीटर सड़क को विधायक निधि से पूर्ण कराने की घोषणा भी मंत्री जी द्वारा की गई। रहवासियों की मांग पर पार्कों में झूले लगाने और बाउंड्री वाल निर्माण के प्रस्ताव पर उन्होंने संबंधित अभियंता को मौके पर ही तत्काल डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

आस्था और सामुदायिक सहयोग की मिसाल

विकास कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री जी ने मंदिर में ‘राम दरबार’ की स्थापना हेतु भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के रहवासियों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विकास कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया। रहवासी संघ ने मंत्री  एवं पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए इसे कॉलोनी के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्रीय विकास...

More like this