17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालपिपलानी में संदिग्ध हादसा, घर से घूमने निकले तीन दोस्त लहूलुहान मिले, एक...

पिपलानी में संदिग्ध हादसा, घर से घूमने निकले तीन दोस्त लहूलुहान मिले, एक की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घर से टहलने निकले तीन दोस्त कुछ ही देर बाद सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर उनमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है। पुलिस इसे सड़क हादसे के एंगल से देख रही है।
9 बजे निकले थे दोस्त, थोड़ी देर बाद मिली अनहोनी की सूचना

पिपलानी पुलिस के अनुसार, 60 क्वार्टर बस्ती निवासी अभिषेक (22) बुधवार रात करीब 9 बजे अपने मोहल्ले के ही दो दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन कुछ ही समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि तीनों युवक मोहल्ले के बाहर मुख्य सड़क किनारे लहूलुहान स्थिति में पड़े हैं।

एम्स में युवक को घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स  रेफर कर दिया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो दोस्तों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह मामला ‘हिट एंड रन’ का हो सकता है। युवकों के शरीर पर आए चोट के निशान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, मौके पर कोई चश्मदीद न होने के कारण पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

Read Also :- राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...