17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालहमीदिया अस्पताल में 'लिफ्ट संकट': 24 ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से छोड़ी...

हमीदिया अस्पताल में ‘लिफ्ट संकट’: 24 ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से छोड़ी नौकरी, 11 मंजिला भवनों में मरीज़ बेहाल

Published on

भोपाल

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, हमीदिया में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर चरमरा गई हैं। 720 करोड़ रुपए की लागत से बने 11-11 मंजिला दो नए भवनों की सभी 24 लिफ्टों के ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से काम छोड़ दिया है। इस हड़ताल का सीधा असर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और डॉक्टरों की आवाजाही पर पड़ रहा है।
6 माह से नहीं मिली सैलरी, घर चलाना हुआ मुश्किल

काम छोड़ने वाले ऑपरेटरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले 6 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के चलते अब उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है, जिसके कारण उन्होंने एक साथ नौकरी छोड़ने और अन्य काम तलाशने का निर्णय लिया है।

3.25 करोड़ का भुगतान अटका, एजेंसी ने खड़े किए हाथ

जानकारी के अनुसार, गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से लिफ्ट संचालन का ठेका एक निजी एजेंसी को दिया था। पिछले एक साल से मेडिकल कॉलेज द्वारा पीडब्ल्यूडी को भुगतान नहीं किए जाने के कारण 3.25 करोड़ रुपए का बकाया हो गया है। बजट की इसी कमी के चलते एजेंसी ने कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।

मरीजों और डॉक्टरों की बढ़ी मुश्किलें

11 मंजिला ऊंचे इन भवनों में लिफ्ट न चलने या अनियंत्रित संचालन से भारी अफरा-तफरी का माहौल है

इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित: दिल के मरीजों और गंभीर रूप से घायल लोगों को ऊपरी मंजिलों तक ले जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
आरक्षित लिफ्ट का संकट: पहले डॉक्टरों के लिए लिफ्ट आरक्षित रहती थी, लेकिन अब ऑपरेटर न होने से सामान्य भीड़ भी उन्हीं लिफ्टों में घुस रही है।
मेंटेनेंस का खतरा: केवल ऑपरेटर ही नहीं, बल्कि लिफ्ट का तकनीकी मेंटेनेंस भी रुक गया है, जिससे भविष्य में बड़े हादसे का डर बना हुआ है।

डीन का पक्ष: बजट मिलते ही होगा भुगतान

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह ने इस संबंध में कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। शासन से बजट की मांग की गई है और राशि प्राप्त होते ही बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

Read Also :- नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...