11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालअग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने...

अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Published on

भोपाल

मप्र अग्रवाल महिला महासभा में संगठनात्मक विवाद सामने आया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और नियमावली के पालन को लेकर गंभीर चिंताएं जताते हुए यह निर्णय लिया है।

डॉ. रश्मि अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान उन्हें महासभा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां अन्य सदस्यों के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि संगठन में कई गतिविधियां नियमावली के विरुद्ध संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय-समय पर आवश्यक बैठकों का आयोजन नहीं किया गया और वार्षिक रूप से पदाधिकारियों को संगठन की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी भी नहीं दी गई, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा वर्ष 2013-14 के बाद से रजिस्टर फॉर्म तथा समिति कार्यालय भोपाल में धारा 27, 28 और 29 से संबंधित आवश्यक अभिलेख और सदस्यता सूची प्रस्तुत नहीं की गई है।

Read Also: ईरान की ‘घेराबंदी’ और ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’! क्या 50,000 सैनिक घुटनों पर ला पाएंगे तेहरान? 2,000 पैराट्रूपर्स की ‘सीक्रेट’ लैंडिंग से मचा हड़कंप!

इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 और 2025 में हुए चुनावों की भी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नियमानुसार यदि कोई संस्था तीन वर्षों तक धारा 27, 28 और 29 के अंतर्गत आवश्यक विवरण प्रस्तुत नहीं करती है, तो उसे स्वतः निष्क्रिय माना जा सकता है। इन तथ्यों से वे आहत हुई हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ लगभग 50 पदाधिकारियों ने भी स्वेच्छा से अपने पदों से त्यागपत्र दिया है। डॉ. अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में संगठन पारदर्शिता, नियमों के पालन और सदस्यों के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा।

Latest articles

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

More like this

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...