15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

Published on

भोपाल

रायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन, अभिषेक, आरती, प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के तहत मंदिर के गर्भगृह परिक्रमा स्थल में विराजमान भगवान महावीर स्वामी के श्रीचरणों में सायं 5 बजे से विशेष पूजन प्रारंभ हुआ। पूजन-अर्चन पंडित राजेन्द्र पलिया द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान यजमान अखिलेश श्रीवास्तव एवं श्रद्धा श्रीवास्तव सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

Read Also: ईरान की ‘घेराबंदी’ और ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’! क्या 50,000 सैनिक घुटनों पर ला पाएंगे तेहरान? 2,000 पैराट्रूपर्स की ‘सीक्रेट’ लैंडिंग से मचा हड़कंप!

मंदिर परिसर में भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में शांति, सद्भाव, करुणा और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन भी आयोजित हुए। बताया गया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 599 ईसा पूर्व कुंडलपुर में हुआ था। उन्होंने मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मसंयम का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक माना जाता है। दादाजी धाम परिवार ने महावीर जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

More like this