11.4 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeभेल न्यूज़सारंगपाणी झील से हटा अवैध सुअर पालन का साम्राज्य: बीएचईएल प्रशासन, पुलिस...

सारंगपाणी झील से हटा अवैध सुअर पालन का साम्राज्य: बीएचईएल प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की बड़ी संयुक्त कार्रवाई

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के नगर प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को सारंगपाणी झील के समीप एक बड़ी बेदखली कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बीएचईएल के महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप के मुखिया प्रशांत पाठक के मार्गदर्शन तथा संपदा अधिकारी रमेश चंद्रा के आदेशानुसार, झील के आसपास वर्षों से संचालित अवैध सुअर पालन केंद्रों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। लंबे समय से चल रही इन अवैध गतिविधियों के कारण झील के जल प्रदूषण और क्षेत्र में गंदगी की शिकायतें मिल रही थीं।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान नगर प्रशासन विभाग के उप-महाप्रबंधक विनोद कुमार प्रधान, बेदखली अधिकारी चंद्रकांत विश्वकर्मा, बेदखली प्रभारी प्रवीण पाटिल और संपदा निरीक्षक प्रकाश बिनवानी सहित पूरी टीम मुस्तैद रही। कार्रवाई स्थल पर विष्णु पाल सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सत्य नारायण बाथम, रामेश्वर सांवले, अर्जुन विश्वकर्मा और नसीम एम. तानेखान की सक्रिय भागीदारी रही।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस बल, नगर निगम का अमला और बीएचईएल का सुरक्षा दस्ता व बेदखली दल भारी संख्या में तैनात था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बीएचईएल की संपदा और प्राकृतिक संसाधनों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

More like this

बीएचईएल भोपाल में नई तकनीक का आगाज: ईडी ने किया सीएनसी फ्लेम कटिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उन्नयन अभियानों...

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मई के वेतन के साथ मिलेगी सेफ्टी शूज की प्रतिपूर्ति राशि

भोपाल। भेल भोपाल प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए...

भेल के एकता पार्क को मिला भव्य स्वरूप ईडी ने किया उद्घाटन

भोपाल। भेल टाउनशिप स्थित गेट नंबर 5 के पास बने ऐतिहासिक 'एकता पार्क' का...